फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police personnel took an oath of impartiality and humane policing.

Gurugram News: पुलिसकर्मियों ने निष्पक्षता और मानवीय पुलिसिंग की शपथ ली

Thu, 03 Sep 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Police personnel took an oath of impartiality and humane policing.
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस शपथ ली। यह शपथ पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में सभी पुलिस कार्यालयों, थानों, चौकियों, यातायात पुलिस और अपराध इकाइयों में दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और मानवीय पुलिस कार्य के प्रति संकल्प लिया। सभी पुलिसकर्मियों ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने का संकल्प लिया। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का पालन करने की प्रतिज्ञा की। पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कानून का निष्पक्ष पालन करने की प्रतिज्ञा की। आमजन की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी प्रतिज्ञा की। महिलाओं और बच्चों सहित सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed