फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused who taught Arabic arrested for raping five-year-old girl.

Gurugram News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, अरबी सिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Accused who taught Arabic arrested for raping five-year-old girl.
- डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चक्करपुर गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची पड़ोस में रहने वाले युवक से अरबी सीखने जाती थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान युवक ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बच्ची के पिता मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और परिवार के साथ सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाले रशिद के पास अरबी सीखने जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान रशिद ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed