{"_id":"60e5e40b8ebc3eb83e42daea","slug":"congress-protest-siddharthnagar-news-gkp4010184126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। जिले की पांचों तहसीलों में विरोध के बाद कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन संबंधित तहसील के एसडीएम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
सदर तहसील मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में नगर पालिका नौगढ़ परिसर में कार्यकर्ता जुटे। यहां से ताली-थाली बजाते हुए तहसील परिसर नौगढ़ पहुंचे। यहां डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों को वापस लेने, महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता चन्द्रेश उपाध्याय, कैलाश पंछी, देवेंद्र कुमार गुड्डू, महिला मंच की जिलाध्यक्ष किरण शुक्ल, देवेंद्र कुमार गुड्डू, शारुख पठान आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। एसडीएम की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह को सौंपा गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कांति पांडेय, मो. हमजा, काजी इजहारूल हक, फैजान अहमद, विजय बहादुर मिश्र, अनवारूल हक, अमित कुमार, वाजिद, सोनू शर्मा, सफातुल्लाह, मोहम्मद नईम, प्रशांत अग्रहरि, सिद्धार्थ पांडेय, अभिनव अग्रहरि, रामराज यादव, विजय अग्रहरि, बबलू साहनी, मोहित पाठक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, रामदेव पांडेय, कृष्ण बहादुर सिंह, इकबाल खान, पप्पू खान, शैलेंद्र श्रीवास्तव, वाजिद अली शाह, आफताब अहमद आदि शामिल थे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, अल्पसंख्यक विभाग के अल्पसंख्यक चेयरमैन डॉ. नादिर सलाम, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, अब्दुस्सलाम खान ऐडवोकेट की अगुवाई में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर जमीरुद्दीन, अमजद, शमशाद, दिलीप कुमार, ललाऊ, आमीन, मुनीर, नसरू, गोविंद नारायण मिश्र, अफसर, मुस्तफा, बैतुल्लाह, जावेद मुकीम, सनाउल्लाह, रईस आदि की भागीदारी रही।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में रंजना मिश्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा, अकबाल अंसारी, वहीद, राजेश चौधरी, सोनू, साजन, दीपक, भानुदत्त शुक्ल, बब्लू खां, बेचन आदि मौजूद रहे। संवाद