फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   First father and now snake charmer son died of snake bite

Siddharthnagar News: पहले पिता और अब सपेरे बेटे की सांप के डसने से मौत

Mon, 10 Jul 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
First father and now snake charmer son died of snake bite
सिद्धार्थनगर। जीवन भर विषैले सांपों को पकड़कर उसका खेल दिखाकर अपना पेट पालने वाला सपेरा राजू रविवार को सर्पदंश का शिकार हो गया। घटना रविवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव में घटी। बताया जा रहा है कि इससे पहले सपेरे के पिता की मौत भी 10 वर्ष पहले सांप के काटने से ही हुई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के कादिराबाद गांव निवासी राजू (50) शनिवार की देर शाम को डुमरियागंज क्षेत्र के बयारा चौराहे पर वे सांप को पकड़कर पिटारे में रख रहे थे। तभी उन्हें सांप ने डंस लिया। जिसके बाद आनन-फानन में लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए बस्ती जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के पिता ढुनमुन भी सांप पकडऩे का पुश्तैनी काम पेशा करते थे और सांप के डसने से ही उनकी 10 वर्ष पूर्व मौत हुई थी। राजू अपने पीछे तीन लड़के, तीन लड़कियां छोड़ गए हैं। इसमें एक लड़की और लड़के की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed