{"_id":"679bc197327a610eec0c6f84","slug":"cold-is-giving-pain-in-joints-do-not-take-pain-killer-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131535-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठंड दे रही जोड़ों में दर्द, न लें पेन किलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठंड दे रही जोड़ों में दर्द, न लें पेन किलर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के ओपीडी में वृद्ध मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. सचिन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ठंड में सर्दी, जुकाम के साथ जोड़ों और बदन में दर्द हो रहा है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि मौसम का असर है। ऐसे में अगर बार- बार दर्द की दवा ले रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि यह आपके सेहत के लिए घातक हो सकता है। ऐसी विशेषज्ञ की राय है। क्योंकि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में जोड़ों के दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं।
कई मरीज यह बता रहे हैं कि दवा लेने पर भी दर्द नहीं जा रहा है, जिस पर चिकित्सक बिना सलाह के दवा नहीं लेने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही तेल मालिश और गर्म कपड़े पहने रहने की राय दे रहे हैं। ठंड में बुखार, जुकाम और सांस की बीमारी के साथ- साथ मौजूदा समय में जोड़ों और बदन दर्द की समस्या अधिक बढ़ी है। हड्डी रोग विभाग में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं और गंभीर बीमारी की आशंका से परेशान हो जा रहे हैं। दर्द को नस और हड्डी से जुड़ी बीमारी होना समझ ले रहे हैं। पहले वह खुद दवा ले रहे हैं। जब राहत नहीं मिल रही है तो डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार के रोगियों की संख्या प्रतिदिन 25-30 पहुंच रही है। जिन्हें हाल में दर्द की शिकायत है। वह डॉक्टर से बीमारी होने की बात बता रहे हैं। साथ ही कुछ मरीज यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने कई दवाएं ली, लेकिन राहत नहीं मिली। ओपीडी में पहुंचे 42 वर्षीय सुरेश ने बताया कि उन्हें एक पखवाड़े से दिक्कत हो रही है। दवा ली, लेकिन ठीक नहीं हुआ। डॉक्टर ने कहा कि यह कोई बीमारी नहीं है। ठंड के कारण मांसपेशी में सिकुड़न से परेशानी हो रहा है। तेल मालिश और गर्म कपड़े पहनने से बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, जोगिया क्षेत्र के निवासी राकेश ने बताया कि कई दिन से दर्द था। दवा लेने के बाद चक्कर आ रहा है। डॉक्टर ने देखने के बाद बताया कि यह बीमारी नहीं है। मौसम बदलने तक तेल मालिश करें। इससे सही हो जाएगा। ा