फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clouds kept drifting by, but there was no rain.

Siddharthnagar News: बादलों की आवाजाही लगी रही, नहीं हुई बारिश

Sat, 04 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Clouds kept drifting by, but there was no rain.
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। कई बार बादलों का जमावड़ा होने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर गए। तेज धूप, अधिक नमी और हवा की बेहद धीमी रफ्तार के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही। बाजारों, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। शाम तक भी मौसम में खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से मात्र 2.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली, जिससे वातावरण में मौजूद नमी कम नहीं हो सकी और उमस लगातार बनी रही।
विज्ञापन

कुमारगंज कृषि मौसम केंद्र पर शुक्रवार को वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई। दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर के समय कई इलाकों में घने बादल छाए, लेकिन पर्याप्त नमी और अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने से बारिश नहीं हो सकी। मौसम के इस मिजाज ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले मजदूरों को हुई। बिजली की मांग बढ़ने से कई क्षेत्रों में इनवर्टर और कूलर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस समय मानसून सक्रिय तो है, लेकिन स्थानीय स्तर पर वर्षा कराने वाली परिस्थितियां पूरी तरह विकसित नहीं हो पा रही हैं। वातावरण में नमी अधिक होने और हवा की गति कम रहने के कारण उमस बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी और लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed