{"_id":"5fe4c78f8ebc3e3ba10d3de4","slug":"cleanliness-lesson-will-be-taught-to-children-siddharthnagar-news-gkp3781940172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ाया जाएगा स्वच्छता विषयक पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ाया जाएगा स्वच्छता विषयक पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पढ़ाया जाएगा स्वच्छता का पाठ
ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में शिक्षकों का प्रशिक्षण
सदर ब्लॉक के पचास विद्यालयों में चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वच्छता के अभाव में विभिन्न संक्रामक बीमारियां बच्चों और बड़ों को आसानी से शिकार बना ले रही हैं। ऐसे में बच्चों को विद्यालयों में स्वच्छता विषयक पाठ पढ़ाया जाना नितांत आवश्यक है। ये बातें खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने कही। ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में बृहस्पतिवार को आयोजित एक दिवसीय स्वच्छता प्रशिक्षण आयोजित था। मुख्य प्रशिक्षक दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि विशेष स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम नौगढ़ ब्लॉक के 50 चयनित विद्यालयों में चलाया जाएगा। चयनित स्कूलों के शिक्षकों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के बारे में बच्चों को जागरूक करने संबंधित उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं। स्वच्छता शिक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में बताया कि प्रशिक्षण के बाद जब बच्चे विद्यालयों में लौटेंगे तब प्रत्येक विद्यालय में सप्ताह में एक दिन स्वच्छता शिक्षा पर पाठ्यक्रम पढ़ाई जाएगी। इस पाठ्यक्रम में उनके व्यक्तिगत स्वच्छता, आस-पड़ोस की स्वच्छता, घर में स्वच्छता, बीमारी के दौरान स्वच्छता, स्कूल में स्वच्छता तथा कोविड-19 से बचाव की जानकारी प्रदान की जाएगी। शिक्षकों को स्वच्छता किट के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति कैसे व्यवहार में परिवर्तन किया जाएगा, इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में धनंजय पांडेय, अनिल मिश्र, सुमित्रा यादव, साधना श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, पूनम त्यागी, गिरिजेश्वर मिश्र और अनिल शुक्ला उपस्थित थे।