फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   By strengthening the organization at the booth level, we will win the Lok Sabha elections

Siddharthnagar News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर लोकसभा चुनाव में हासिल करेंगे जीत

Mon, 19 Jun 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
By strengthening the organization at the booth level, we will win the Lok Sabha elections
सिद्धार्थनगर। बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर सके। ये बातें बसपा के मुख्य जॉन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती ने शहर के एक लॉज में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बैठक में बूथ स्तर पर सेक्टर व बूथ कमेटी का रिव्यू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य जॉन इंचार्ज इंदल राम ने कहा कि संगठन बूथ स्तर पर जब मजबूत होगा तभी हम किसी भी चुनाव को जीत सकते हैं। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करके भाईचारा बनाना होगा जिससे सर्व समाज को जोड़ने का कार्य और संगठन में 50 प्रतिशत नौजवानों को जोड़ने का काम करने का निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है। जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बस्ती मंडल के मुख्य जॉन इंचार्ज केके गौतम, सुभाष चंद्र, भरत लाल निषाद, कल्पनाथ बाबू, जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य, संत कबीर नगर जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, राजगोपाल भारती, सुजीत कुमार, शमीम अहमद, रामसूरत चौधरी, सत्येंद्र कुमार गौतम, शुभकरण चौधरी व अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed