फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Markets decked up for Shri Krishna Janmashtami

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार

Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Markets decked up for Shri Krishna Janmashtami
शाहपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार छठे महीने भाद्रपद माह में भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाजारों में बाल गोपाल के शृंगार को लेकर दुकानें सज चुकी हैं। डुमरियागंज के रोडवेज रोड व शाहपुर बाजार के दुकानों में अलग-अलग तरह की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख की भरमार है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के लिए श्रद्धालु पहले से ही तैयारियों में जुट गए हैं। श्रद्धालु अपने-अपने लड्डू गोपाल को सजाने के लिए बाजार से सुंदर-सुंदर कपड़े खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंदिरों में भी भगवान कृष्ण के शृंगार के लिए नई-नई पोशाकें और सजावट की सामग्री की खरीदारी हो रही है। शिव मंदिर के पुजारी पं. राकेश शास्त्री ने बताया कि 29 अगस्त से भाद्रपद माह की शुरुआत हो चुकी है जबकि समापन 26 सितंबर को पूर्णिमा के साथ होगा। इसी दिन से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद में पूजा, पाठ, व्रत और दान पुण्य करना बेहद शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed