फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Open drains, broken covers, and filthy water on the road

Siddharthnagar News: खुली नालियां तो कहीं ढक्कन टूटे सड़क पर गंदा पानी, चलना दुश्वार

Mon, 31 Aug 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Open drains, broken covers, and filthy water on the road
सिद्धार्थनगर। शहर के डॉ. हेडगेवार नगर के मुख्य सड़क पर नाली निर्माण न होने के कारण कई दिनों से गंदा पानी पसरा हुआ है। वहीं मोहल्ले के जिन सड़कों के किनारे नाली बने है, वहां ढक्कन नहीं लगाया गया है। वहीं, एक सड़क के किनारे बनी नाली का ढक्कन क्षतिग्रस्त होकर सरिया बाहर आ गया है जो राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। समय माता मंदिर के चारों तरफ जलभराव की स्थिति है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हेडगेवार नगर मोहल्ले में स्थित सड़क किनारे नाली नहीं बनने से हुए जलभराव से लोग परेशान हैं। सड़क पर पसरे पानी के कारण किनारे स्थित घर के लोगों को दूसरे के बरामदे से होकर घर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जिन सड़कों के किनारे बनी नालियों में ढक्कन नहीं लगे हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए हर समय खतरा बना हुआ है। जहां ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं, वहां भी लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालक भी दुर्घटना की आशंका से डरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले की कई सड़कों पर लाइट भी नहीं लगी है, जिससे रात के अंधेरे में आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मोहल्ला निवासी महेंद्र, सैफ अहमद, अर्जुन, जय प्रकाश, दुर्गेश, जितेंद्र का कहना है कि यहां सड़कों की बदहाली और जलनिकासी इंतजाम नहीं होने से बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed