फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Butterfly acctek

मधुमक्खी के हमले में वृद्ध किसान की मौत

Fri, 24 Apr 2020 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Butterfly acctek
मधुमक्खी के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन

उसका थानाक्षेत्र के मरवटिया गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। खेत में गेहूं की बाली बटोरने गए एक वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उसके डंक से घायल होकर किसान ने दम तोड़ दिया। घटना बृहस्पतिवार शाम उसका थानाक्षेत्र के मरवटिया गांव में घटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी रामदीन (82) बृहस्पतिवार की शाम खेत में गेहूं की बाली बटोरने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह बाली बटोर ही रहे थे कि तभी बगल पेड़ पर लगी मधुमक्खी के छत्ते में किसी ने ईंट मार दिया। इसके बाद वह रामदीन पर आकर टूट पड़ीं। चीख सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते और किसी प्रकार से काबू पाते, वह मधुमक्खी के डंक से घायल होकर जमीन पर गिर गए थे। इलाज के लिए लोग जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ उसका डीसी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed