{"_id":"632ca0af2eae3b34ef4abba6","slug":"bsa-suspend-three-teacher-siddharthnagar-news-gkp4514354129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षक निलंबित
- बढ़नी ब्लॉक में तैनात हैं शिक्षक, बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी के तीन विद्यालयों के तीन शिक्षकों को लगातार अनुपस्थित रहने के कारण बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने इन विद्यालयों के खंड शिक्षा अधिकारियों के क्रास चेकिंग के बाद मिली रिपोर्ट पर कार्रवाई की है।
बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खैरी शीतल प्रसाद का खंड शिक्षा अधिकारी बांसी ने 18 एवं 20 जुलाई को निरीक्षण किया था। इसमें सहायक अध्यापक दिनेश प्रताप सिंह अनुपस्थित पाए गए। जिस पर विद्यालय में नियमित उपस्थित नहीं रहने तथा विद्यालय पर लंबे समय बाद उपस्थित होकर हस्ताक्षर बनाने के समेत विभिन्न आरोपों में निलंबन की कार्रवाई की गई।
इसी तरह खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी की रिपोर्ट पर प्राथमिक विद्यालय खैरा बाजार के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव और प्राथमिक विद्यालय भेलौजी के प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार को विद्यालय में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। विनोद कुमार यादव को एकल प्राथमिक विद्यालय भेलौजी से संबद्ध किया गया है। प्रधानाध्यापक अर्जुन को बीआरसी लोटन और दिनेश प्रताप सिंह को बीआरसी बढ़नी में संबद्ध किया गया है।