{"_id":"60e72afb8ebc3e50a90b0162","slug":"block-pramukh-election-news-siddharthnagar-news-gkp401125118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुनियांव और इटवा में धरने पर बैठे भाजपाई, मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुनियांव और इटवा में धरने पर बैठे भाजपाई, मार्ग जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनियांव और इटवा में धरने पर बैठे भाजपाई, मार्ग जाम
- इटवा विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लॉकों में प्रमुख पद के नामांकन में बवाल
- खुनियांव में पर्चा खारिज होने से भाजपा नेता हरिशंकर सिंह दे रहे धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा और खुनियांव ब्लॉक में प्रमुख पद के नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ। इटवा में नामांकन में बवाल के बाद भाजपा कार्यकर्ता इटवा-डुमरियागंज मार्ग जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना पर बैठ गए। वहीं खुनियांव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ दाखिल किए गए पर्चा के खारिज होने से भाजपा नेता हरिशंकर सिंह भी समर्थकों के साथ धरना दिया।
इटवा में नामांकन के दौरान सपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पर्चा छीनने और उन्हें धक्का देने पर हुए बवाल के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज-इटवा मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया। उधर खुनियांव ब्लॉक में टिकट न मिलने पर भाजपा नेता हरिशंकर सिंह ने पार्टी के प्रत्याशी रीता दुबे के खिलाफ अपने भाई की पत्नी पुष्पा सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। जांच में पुष्पा सिंह का पर्चा खारिज होने से नाराज भाजपा नेता हरिशंकर सिंह समर्थकों के साथ खुनियांव में धरना पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर दबाव में आकर पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ रसीद शुल्क की प्रति जमा नहीं की गई थी। इसलिए जांच में नामांकन पत्र खारिज किया गया।