फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Block chief: BJP fielded candidates on 13 seats

ब्लॉक प्रमुख : 13 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी

Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Block chief: BJP fielded candidates on 13 seats
ब्लॉक प्रमुख : 13 सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा ने बुधवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने 14 ब्लॉक में 13 प्रत्याशियों की घोषणा की।
बर्डपुर में किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा न होने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व का है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, इस सीट पर सहयोगी पार्टी अपना दल एस के विधायक चौधरी अमर सिंह की पत्नी ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार हैं। इस कारण यह सीट छोड़ी गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से बर्डपुर ब्लॉक को छोड़कर 13 ब्लाकों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इटवा से राधा देवी पत्नी राम कृपाल चौधरी, उसका बाजार से ललावती पत्नी राम सुरेश चौहान, खुनियांव से रीता दुुबे पत्नी अरविंद दुबे, खेसरहा से पुष्पा पत्नी सुभाष, जोगिया में सावित्री देवी माता श्रीश चौधरी, डुमरियागंज में मानती त्रिपाठी पत्नी स्व.शक्तिमणि त्रिपाठी, नौगढ़ से रेनू मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा, बढ़नी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी के पुत्र मीनाक्षी चौधरी, बांसी से नीलम मिश्रा पत्नी जितेंद्र कुमार, भनवापुर में लवकुश ओझा, मिठवल में निशा चौधरी पत्नी नरेंद्र चौधरी, लोटन बाजार से सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, शोहरतगढ़ में प्रीति यादव पत्नी परागराम यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed