फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   beat electric worker

टॉवर कर्मी ने पॉवर हाउस के कर्मचारी को पीटा

Sat, 10 Jul 2021 06:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
beat electric worker
टॉवर कर्मी ने पॉवर हाउस के कर्मचारी को पीटा
विज्ञापन

- चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पॉवर हाउस पर एक टावर कंपनी का टेक्नीशियन अपने दो साथी के साथ शुक्रवार रात नौ बजे पहुंचा। स्टेशन परिचालक कर्मचारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। एसडीओ को घटना की जानकारी मिलते ही पॉवर हाउस पर पहुंचकर कर्मचारी का प्राथमिक उपचार करवाया। एसडीओ आशुतोष अग्रहरि ने टेक्नीशियन व उसके दो साथी के खिलाफ चिल्हिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र में स्थित परसिया पॉवर हाउस पर शुक्रवार रात में पॉवर हाउस स्टेशन परिचालक कर्मचारी हीरालाल ड्यूटी पर था। क्षेत्र में तैनात एक टॉवर कंपनी का टेक्नीशियन त्रिभुवन नाथ यादव अपने दो साथी के साथ परसिया पॉवर हाउस पर रात नौ बजे लगभग पहुंचकर कर्मचारी से सप्लाई ब्रेक के बारे में जानकारी ली। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। टेक्नीशियन ने अपने दो साथी के साथ कर्मचारी हीरालाल को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ आशुतोष अग्रहरी ने शुक्रवार रात में पॉवर हाउस पहुंचकर पीड़ित कर्मचारी हीरालाल का प्राथमिक उपचार करवाया। चिल्हिया थाने तहरीर देकर टेक्नीशियन व दो अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चिल्हिया एसओ यसवंत सिंह ने बताया कि स्टेशन परिचालक हीरालाल के द्वारा तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed