{"_id":"60e9a47a8ebc3ed846536d46","slug":"beat-bdc-member-siddharthnagar-news-gkp401305844","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देने जा रहे बीडीसी सदस्य को पीटा, तनातनी के बीच हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देने जा रहे बीडीसी सदस्य को पीटा, तनातनी के बीच हुआ मतदान
विज्ञापन

- नौगढ़ ब्लॉक में मतदान के दौरान धरने पर बैठे भाजपाई
- शोर के बीच रुपये लेकर वोट नहीं देने की होती रही बातें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॉक पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव तनातनी के बीच संपन्न हुआ। वोट देने जा रहे एक बीडीसी सदस्य को दौड़कर पीट दिया गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। वहीं पुलिस मतदान समाप्त माहौल को शांत करने में लगी रही।
इस बीच पुलिस पर भी आरोप लगे। वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका सिंह ने मतदान में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्यों के साथ धरने पर बैठ गईं। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन द्वारा सत्ता पक्ष के दबाव में आकर चुनाव हरा देने का आरोप लगाया।
नौगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनावी मैदान में भाजपा से रेनू मिश्र तो निर्दलीय प्रियंका सिंह थीं। मतदान शुरू होने के बाद चेकिंग के बाद वोटरों को एक-एक करके अंदर भेजा जाना था। मतदान शुरू होने से पहले 10.30 ही वोट डालने के लिए पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय वैरिकेडिंग के पास निर्दलीय प्रत्याशी के पास पहुंचे ही था कि विपक्षी दल ने उसे यह कहते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया और हम लोगों ने उसे रुपये दिए हैं तो वहां कैसे पहुंचा? फिर पुलिस दौड़ती और उसे बचाती रही लेकिन प्रत्याशी समर्थकों ने उसे पीट दिया। किसी तरह बीडीसी सदस्य विजय ने भागकर जान बचाई। इस दौरान मतदान के बीच-बीच में कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
पुलिस दोनों पार्टियों के समर्थकों को समझाकर और डराकर पीछे करती थी मगर एक बजे तब स्थिति तनाव पूर्ण हो गई जब पुलिस सुरक्षा के बीच वोटरों को ब्लॉक गेट से अंदर ले जाने लगी। गड़बड़ी करने का आरोप लगाते भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक उग्र हो गए और पुलिस पर एक तरफा कार्य करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाया गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई।
हालांकि हंगामे की बीच सदर विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव पहुंच गए। वार्ता के बाद समर्थक माने और हटें। मगर विधायक सदर गाड़ी से उतरे बिना आगे चले गए। इस दौरान कई बार नोकझोंक हो गई। हालांकि पुलिस नियंत्रित करने पर सफल रही।
---
खुलेआम रुपये लौटाने बात करते दिखे समर्थक
मतदान के दौरान खुलेआम खरीद फरोख्त की बातें होती रही। कई बीडीसी सदस्यों को यह कहते हुए दौड़ाते हुए देखा गया कि इस सदस्य ने हमारा रुपया ले लिया है और वोट भी नहीं दिया है। उससे किसी भी तरह से रुपये वसूल करेंगे। ऐसा कई बार देखने को मिला, जब कार्यकर्ता को रुपये के लिए दौड़ाने और पकड़कर पिटाई करने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने कोई चूक नहीं की। वह हर बार मोर्चा संभालती रही।
---
मतदान में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप
सदर ब्लॉक में मतगणना के बाद संपन्न होने के बाद निर्दल प्रत्याशी रेनू सिंह ने गड़बड़ी करके चुनाव हराने का आरोप प्रशासन पर लगाया। पहले ब्लॉक गेट के सामने और बाद में 44 बीडीसी सदस्यों का समर्थन होने का दावा करते हुए चुनाव को गलत बताकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गई। उन्होंने जिला प्रशासन से जांच की मांग की।
उनका आरोप है कि निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान के दौरान ही कुछ देर तक दोनों प्रत्याशियों को बाहर कर दिया था, इस दौरान गड़बड़ी की गई। उन्होंने कहा कि 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ परेड करने को तैयार हैं, जबकि ब्लॉक में कुल सदस्यों की संख्या 69 है।
---
बीडीसी सदस्य के हाथ से पेपर छीनकर दूसरे ने डाल दिया वोट
लोटन(सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शनिवार को लोटन ब्लॉक में मतदान करने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य से बैलेट पेपर छीनकर किसी दूसरे ने वोट डाल दिया। बाहर आए क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश ने बताया कि अंदर किसी ने उसे दो थप्पड़ मार दिया। वह कुछ समझ पाते, इसके पहले ही उसने उनका वोट डाल दिया। बाहर निकलने के बाद उमेश ने इसका खुलासा किया।
लोटन ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मणि त्रिपाठी एवं निर्दल प्रत्याशी आशीष सिंह मैदान में हैं। जब दूसरे व्यक्ति को वोट डालने की खबर फैली तो ब्लॉक परिसर में हंगामा होने लगा। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुलिस सख्त हुई तो मामला शांत हुआ, जबकि एक प्रत्याशी के समर्थक जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।