{"_id":"682e0de18c705222bd043f27","slug":"applying-anti-itch-cream-without-doctors-advice-is-causing-wounds-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137886-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना डॉक्टर की सलाह लगा रहे खुजली की क्रीम, हो रहा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना डॉक्टर की सलाह लगा रहे खुजली की क्रीम, हो रहा घाव
विज्ञापन
डॉ अरफुल खान।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी के साथ हुई बारिश से फफूंद संक्रमण (फंगल इंफेक्शन) के रोगी भी बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के स्किन रोग विभाग में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज आ रहे हैं। इसमें 50 से अधिक मरीजों में फफूंद संक्रमण की समस्या हो रही है। ऐसे में मरीज डॉक्टर की बिना सलाह के स्टेरॉयड क्रीम लगा रहे हैं, लेकिन बाद में वहां और भी अधिक घाव हो जा रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार स्टेरॉयड क्रीम से फफूंद संक्रमण त्वचा के ऊपर तो असर दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर यह जख्म बढ़ा देती हैं। स्किन रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरफुल खान ने बताया कि गर्मी में पसीना आने की वजह से लोगों को शुरुआत में खुजली की शिकायत होती है। ऐसे में लोग डॉक्टर से परामर्श के बजाय सीधे मेडिकल स्टोर से खुजली की क्रीम लेकर लगा लेते हैं, जिसमें स्टेरॉयड होता है।
ऐसे में क्रीम लगाने तक तो राहत मिलती है, लेकिन क्रीम का उपयोग खत्म होने के आठ से 10 दिन के बाद फिर फंगल इंफेक्शन बड़े हिस्से में फैल जाता है। वहीं स्टेरॉयड युक्त क्रीम लगाने से उस जगह की त्वचा पतली भी हो जाती है। इससे न सिर्फ खुजली करने पर घाव हो जाता है बल्कि सफेद निशान के अलावा अन्य दाग भी हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में व्यक्ति खुजली करने के बाद बिना हाथ धोए शरीर के किसी अंग को छू लेता है, तो वहां भी संक्रमण फैल जाता है। इससे मरीजों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि कहीं मरीज को शुगर की समस्या हो तो उसका घाव ठीक होने में और भी समय लगता है।