फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegations of ignoring standards in fish market building construction

Siddharthnagar News: मछली मंडी भवन निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप

Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Allegations of ignoring standards in fish market building construction
डुमरियागंज नगर में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे  मीट - मछली मार्केट के भवन निर्माण कार्य में म
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज में मीट व मछली मंडी भवन निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी करने का आरोप लग रहा है। कस्बा के पुराना ईट भट्टा के निकट नगर पंचायत द्वारा 26 लाख की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने डीएम व ईओ से शिकायत की है। उनका आरोप है कि मछली मंडी भवन के निर्माण में पिलर तैयार करने के दौरान कंक्रीट और सीमेंट का प्रयोग नाम मात्र करने के साथ ही निर्माण में जो ईंट का प्रयोग किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता भी सही नहीं है। उन्होंने निर्माण पर आपत्ति जताते हुए मामले की शिकायत करते हुए मछली मंडी का निर्माण मानक और गुणवत्ता के साथ कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक उन्हें मछली मंडी निर्माण को लेकर कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। मछली मंडी के हो रहे निर्माण कार्य का कल स्थलीय निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्य को मानक के तहत कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed