{"_id":"627d45adc400821cf60558a8","slug":"accused-arrested-for-hiding-teenager-on-the-pretext-of-marriage-siddharthnagar-news-gkp436637273","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी को छुपाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी को छुपाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर किशोरी को छुपाने का आरोपी गिरफ्तार
शोहरतगढ़। बहला-फुसला कर और शादी का झांसा देकर युवती को छुपाने के मामले में फरार आरोपी को खुनुवां चौकी की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की युवती के परिवार के सदस्य ने 26 दिसंबर 2021 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक गांव का युवक उनके छोटे भाई की बेटी को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देकर साथ निकला और उसको कहीं छुपा दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की।
दबिश देने पर युवती मिल गई थी, लेकिन आरोपी फरार था। बृहस्पतिवार को मिली सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।