फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   absent teachers shikshamitra salary barres

Siddharthnagar News: अनुपस्थित 27 शिक्षकों, 46 शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन व मानदेय काटने के निर्देश

Thu, 23 Nov 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
absent teachers shikshamitra salary barres
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टाॅस्क फोर्स के अधिकारियों के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 27 शिक्षक, 46 शिक्षामित्र व छह अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन, मानदेय कटौती के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीईओ को संबंधित के मानव संपदा की सर्विस बुक पर भी अंकन करने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में एक नवंबर से 21 नवंबर के बीच समय-समय पर टाॅस्कफोर्स के अधिकारियों की ओर से किए गए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थिति पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इनमें शिक्षक शालिनी श्रीवास्तव, राम रतन, प्रमोद पांडेय, राजेश कुमार, राम गोपाल, निधि गुप्ता, लोकेंद्र कुमार, बृजेंद्र कुमार, दिव्या गोस्वामी, राकेश कुमार, राम प्रवेश यादव, कामिनी कुमारी, रितिक चौधरी, ईश्वर दास, दीपक कुमार, मांडवी यादव, रुचि, अतुल मिश्र, आशुतोष चौधरी, आशा सिंह, सुषमा वर्मा, हर्ष बहादुर, अंजली पांडेय, स्नेहलता भारती, शिखा तोमर, मीना देवी, ज्योति बाला अनुपस्थित मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्रों में प्रतिभा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, कुमारी सुशीला, सुनीता यादव, शैलेष पाठक, ममता रानी पाठक, सुशीला, रीना गुप्ता, रिंकी देवी, रवि सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, राम प्रसाद, शीला यादव, अनिल कुमारी, नीलम शुक्ला, प्रतिभा सिंह, शिखा श्रीवास्तव, रूबी श्रीवास्तव, मीना त्रिपाठी, बाला, प्रवीन जहां, रेनू कुमारी जांच के दौरान स्कूल से अनुपस्थित थीं।
वहीं, शिक्षामित्र विनोद शर्मा, मालती देवी, अंबिका प्रसाद, सीमा, नीरज, सविता शर्मा, अर्चना शर्मा, रत्ना शुक्ला, प्रदीप तिवारी, अशोक मिश्र, सविता सिंह, प्रेमशीला, अशोक मौर्य, ज्योति सिंह, महेंद्र पासवान, घनश्याम यादव, सविता जायसवाल, प्रवीणा गुप्त, स्नेहलता चौबे, मधु देवी, ध्रुव चंद्र पाठक, सरोज उपाध्याय, रीना चंद, अनुराधा पांडेय भी अनुपस्थित मिली थीं।

वहीं, अनुदेशकों में राम प्रकाश, अमित त्रिपाठी, हरिशंकर गुप्त, बलवंत सिंह, राजीव कुमार, रामानंद उपाध्याय शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कोट
अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व अन्य का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। वेतन, मानदेय काटते हुए मानव संपदा की सर्विस बुक पर अंकन करने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
-देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed