{"_id":"6001c9f38ebc3e333c452366","slug":"555-divyangans-get-equipment-smile-on-faces-siddharthnagar-news-gkp3810436111","type":"story","status":"publish","title_hn":"555 दिव्यांगों को मिले उपकरण, चेहरों पर मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
555 दिव्यांगों को मिले उपकरण, चेहरों पर मुस्कान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
555 दिव्यांगों को मिले उपकरण, चेहरों पर मुस्कान
शोहरतगढ़ तहसील परिसर में निशुल्क शिविर
दिव्यांगजनों को रोजगार परक बनाने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्कों की मदद से शुक्रवार को ब्लॉक में 555 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया गया। उन्हें स्वावलंबी और रोजगारपरक बनाने की विभाग ने बड़ी पहल की है। ठंड के इस मौसम में दिव्यांगों को उपकरण मिलते ही सभी के चेहरों पर मुस्कान छा गई।
ब्लाक परिसर में संपन्न निशुल्क उपकरण शिविर में 149 को ट्राईसाइकिल, 45 को व्हीलचेयर, 106 को बैसाखी, 32 को छड़ी, छह को अंध छड़ी, 55 को कान की मशीन, एक को एमआर किट, एक को स्मार्ट केन, तीन को टेट्रापॉड, 85 वृद्धजनों को चश्मा, 55 वृद्धजनों का कृत्रिम दांत और 17 को कैलीपर प्रदान किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को देवतुल्य मानकर प्राथमिकता के साथ सेवा करें, सांसद ने सभी को कंबल भी दिया। विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि दिव्यांग बोझ नहीं हैं। इन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में दिव्यांगों को सहायक उपकरण भी दिलाया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों के पास उपकरण नहीं है वह सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सी-फॉर) के सहयोग से बनाए गए दिव्यांग सेतु एप को मोबाइल में डाउनलोड करें और घर बैठे ही उपकरण के लिए आवेदन करें। क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव निवासी लाभार्थी सफी मोहम्मद ने बताया कि विभाग ने उपकरण देकर दिव्यांगजनों को नया जीवन दिया है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद समेत सुशील तिवारी, यशवंत राव, सौरभ कुमार, अनिल भी मौजूद थे।