{"_id":"62ab68cc27d4e542835e446f","slug":"55-connection-cut-siddharthnagar-news-gkp440550985","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाये में 55 घरों की काटी गई बिजली, 16 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाये में 55 घरों की काटी गई बिजली, 16 लाख वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाये में 55 घरों की काटी गई बिजली, 16 लाख वसूले
- डुमरियागंज क्षेत्र के सात स्थानों पर कैंप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बृहस्पतिवार को बकाया बिजली बिल वसूली और अवैध कनेक्शन चेकिंग को लेकर विद्युत निगम ने अभियान चलाया। वहीं तहसील क्षेत्र के सात स्थानों पर कैंप का आयोजन किया गया। विद्युत उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत 16 लाख रुपये की धनराशि जमा किया। वहीं, बकाया बिल के चलते 55 लोगों के घरों की बिजली काट दी गई।
विद्युत निगम की ओर से विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज क्षेत्र के रोडवेज डुमरियागंज, बेंवा मुस्तफा, चौखड़ा, बेनीनगर, परसा, बयारा तथा सेहरी खास आदि स्थानों पर विद्युत बिल वसूली कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान टीम द्वारा 200 लोगों से ओटीएस एकमुश्त विद्युत समाधान योजना के तहत तथा बकाया बिल के रूप में 16 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई। कई लाख रुपये का बकाया बिल होने से 55 लोगों के घरों की बिजली काट दी गई। वसूली कैंप में एसडीओ बबलू चौधरी, अवर अभियंता अजीत सिंह, अमरजीत, रामाशीष, विनीत कुमार कुशवाहा, लाइनमैन नामदार, अमरनाथ, पप्पू, नवरंगी प्रसाद मौजूद रहे।
40 उपभोक्ताओं ने जमा किया बिजली का बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर स्थित एक भवन में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की ओर से आयोजित कैंप में एक मुश्त समाधान योजना के तहत 40 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। 12 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल में हुई त्रुटि को संशोधन कर पैसा जमा कराया गया।
विज्ञापन
विधायक विनय वर्मा ने कैंप में पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से समस्याओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाई गई है। विद्युत खंड अधिकारी आशुतोष अग्रहरि ने कहा कि उपभोक्ताओं को इस स्वर्णिम योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए, बिल में अगर त्रुटि हो गई है तो कैंप या परसिया विद्युत सब स्टेशन पर आकर सही करा लें। शासन के निर्देश पर ब्याज में सौ प्रतिशत छूट के साथ आसान छह किस्तों में पैसा जमा करने की सुविधा दी जा रही है। अवर अभियंता रितेश यादव ने कहा कि कैंप में 40 उपभोक्ताओं का पंजीकृत कर दो लाख अस्सी हजार रुपये बिल जमा कराया गया है। इस दौरान रवि अग्रवाल, राम मिलन चौधरी, जितेंद्र मौजूद रहे।