{"_id":"681f4ca55baeb19d380b5389516390eb","slug":"50-thousand-from-the-account-removed-forger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने खाते से 50 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज ने खाते से 50 हजार निकाले
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर उचक्कों ने खाते से 50 हजार रुपये की शापिंग कर ली। शुक्रवार को जब खाताधारक ने बैलेंस चेक किया तो खाते से रुपये गायब देख सन्न रह गया। मामला लोटन कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव का है।
गांव निवासी अनिरुद्ध शुक्ला का बचत खाता एसबीआई के कोल्हुई शाखा में है।
सोमवार को उनके मोबाइल नंबर पर आरोही शर्मा नामक व्यक्ति का फोन आया और एटीएम कार्ड की वैलडिटी खत्म होने की बात कार्ड नंबर व पासवर्ड पूछा। कार्ड नंबर बताते ही जालसाजों ने उनके खाते से आनलाइन खरीदारी शुरू कर दी।
एक के बाद एक कुल छह बार में ठगों ने करीब 50 हजार की खरीदारी कर डाली। जब सातवीं बार खरीदारी का प्रयास किया तब तक मामला उनके समझ में आ चूका था।
शुक्रवार को बैलेंस चेक किया तो 50 हजार रुपये गायब थे। इस संबन्ध में उन्होंने शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिकायतकर्ता के खाते से लेन-देन रोक दिया है।