फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two found infected in Shravasti, 10 became healthy

श्रावस्ती में दो मिले संक्रमित, 10 हुए स्वस्थ

Sat, 21 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two found infected in Shravasti, 10 became healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 10 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस 23 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को इकौना के बेचूबाबा में एक व हरिहरपुररानी के जयनगरा निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों को अहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिले के 10 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। जिले में मौजूदा समय कुल 23 एक्टिव केस हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सावधानी है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed