{"_id":"6aaecb640b0146c92f09feeb","slug":"ganesh-puja-brings-positive-energy-omprakash-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123201-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजा से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजा से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : ओमप्रकाश
Sat, 19 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्री गणेश की पूजा करते लोग।
श्रावस्ती/कटरा। जिले में विभिन्न स्थानों पर गणेश पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। पूजा पंडालों में शाम होते ही भक्ति संगीत गूंजने लगता है। कहीं जागरण तो कहीं रासलीला और देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं।
कटरा के महावीर बाबा थान पर शुक्रवार शाम आयोजित महोत्सव में पंडित ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनका विशाल मस्तक बड़ा सोच, छोटे नेत्र एकाग्रता और बड़े कान धैर्य से दूसरों को सुनने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के साथ भक्त अपने दुखों व बाधाओं को भी दूर करने की कामना करते हैं।
महोत्सव में अयोध्या के कलाकारों ने भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर अभिनव चौधरी, सुनील कुमार तिवारी, हरीश वर्मा, मिथिलेश कुमार चौधरी और बृजेश कुमार पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरदत्त नगर गिरंट स्थित टोड़ी समय माता मंदिर, बरगदही के गबड़ूबाबा स्थान, केवटनपुरवा के माता मंदिर और जयपत्तपुरवा के समय माता मंदिर में भी गणेश पूजा हो रही है। राजेश कुमार आर्या ने बताया कि टोड़ी समय माता मंदिर में मंगलवार को जागरण और विभिन्न झांकियों का आयोजन होगा।