फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: dogs injured deer

श्रावस्ती : हिरन को कुत्तों ने किया जख्मी

Sun, 19 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Shravasti: dogs injured deer
श्रावस्ती। भिनगा जंगल से भटक कर एक हिरन रविवार सुबह नगर के करीब पहुंच गया। जहां कुत्तों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। इससे हिरन घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने घायल हिरन को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे भिनगा जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भिनगा नगर से चंद कदमों की दूरी पर ही भिनगा जंगल स्थित है। जंगल व नगर के मध्य खेतों में लगी फसलों में भोजन की तलाश करता हुआ एक नर हिरन रविवार सुबह नगर तक पहुंच गया। जहां सिनेमाहाल के पीछे कुछ कुत्तों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों जब तक मौके पर पहुंचते कुत्ते ने हमला कर हिरन को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हिरन की जान बचाई। इसकी सूचना बाद में स्थानीय लोगों ने भिनगा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने वनकर्मियों को बुला कर हिरन उनके सुपुर्द कर दिया। वन कर्मियों ने राजकीय पशु चिकित्सालय भिनगा में उसका उपचार कराकर उसे भिनगा जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed