फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Responsible people should submit flood management plan by 30th: DM

30 तक बाढ़ प्रबंधन योजना प्रस्तुत करें जिम्मेदार : डीएम

Sat, 25 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 25 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Responsible people should submit flood management plan by 30th: DM
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बाढ़ में राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने 30 अप्रैल तक बाढ़ प्रबंधन की योजना को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही 15 जून तक बाढ़ रोधी कार्यों को पूर्ण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए राहत व बचाव कार्य से जुड़े सभी संबंधित विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी कार्य योजना विगत वर्षाें में आई बाढ़ के अनुभवों के आधार पर तैयार कर लें। ताकि जिले में अचानक बाढ़ आने पर तत्काल बाढ़ पीड़ितों को राहत व सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत शिविर की स्थापना, अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती, नाव तथा नाविक की सूची, ब्लाॅक व ग्राम आपदा प्रबंधन समिति का गठन, जीवन रक्षक उपकरण, मोटरबोट, बाढ़ चौकियों, नाव, गोताखोर आदि की व्यवस्था के लिए रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-6 विकास शिरोमणि, अधिशासी अभियंता विद्युत राज नरायण, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed