{"_id":"637bbe29bdaade6fc078be83","slug":"report-received-from-tehsils-now-examination-centers-will-be-decided-from-above-srawasti-news-lko65827465","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों से मिली रिपोर्ट, अब ऊपर से तय होंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों से मिली रिपोर्ट, अब ऊपर से तय होंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए 34 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जिसकी ओर से शनिवार को अपनी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय से भेजी जा चुकी है। केंद्र निर्धारण का कार्य शासन स्तर से होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जिले से 34 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें विद्यालय का स्तर, मान्यता का प्रकार, छात्र संख्या, शहरी व ग्रामीण, विद्यालय के ऊपर हाईटेंशन लाइन तो नहीं, दो भागों में तो नहीं बना विद्यालय, विद्यालय के मध्य से सड़क तो नहीं, एक ही प्रबंध तंत्र से संचालन हो रहा या नहीं, विद्यालय में उपलब्ध पक्के लिंटर्ड शिक्षण कक्षों की संख्या, एक ओर लगे डीबीआर सहित सीसीसीटीवी कैमरे लगे कक्षों की संख्या, एक तरफ लगा वायस रिकॉर्डर, दोनों तरफ लगे वायस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा न लगे कक्षों की संख्या की जानकारी मांगी गई थी।
इसकेअलावा विद्यालय में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए लोहे की अलमारियों की स्थिति, अग्निशमन उपकरण की उपलब्धता, विद्यालय जाने के मार्ग की स्थिति, बाउंड्रीवाल व प्रवेश द्वार की स्थिति, विद्युत व जेनरेटर व्यवस्था, बायोमीट्रिक उपस्थिति का हाल, मुख्य गेट पर वायस रिकॉर्ड युक्त सीसीटीवी कैमरा है या नहीं, स्ट्रांगरूम में वायस रिकॉर्ड व सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग व पैकिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, सभी अध्ययन व अध्यापन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, बालक बालिकाओं के लिए प्रसाधन, कंप्यूटर सिस्टम, आपरेटरों की व्यवस्था, गत वर्ष परीक्षा केंद्र था या नहीं, गत वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 प्रतिशत से अधिक व कम था की जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
जिसके लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। इसमें एसडीएम के साथ तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य व एक अवर अभियंता शामिल थे। भिनगा, इकौना व जमुनहा एसडीएम की ओर से शनिवार को अपनी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई थी। जिसे 25 नवंबर तक प्रयागराज यूपी बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद वहां से केंद्र का निर्धारण किया जाएगा। जिस पर बाद में आपत्ति मांगी जाएगी। जिसके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्र का निर्धारण होगा। इस बारे में डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि तीनों तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा चुकी है।