{"_id":"6a99be482067c95fc302c4a0","slug":"class-5-student-killed-after-being-run-over-by-a-pickup-truck-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122846-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पिकअप से कुचलकर कक्षा पांच के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पिकअप से कुचलकर कक्षा पांच के छात्र की मौत
विज्ञापन
मृतक गुलफाम
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान स्कूल से बाहर निकले कक्षा पांच के छात्र की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे रोते-बिलखते विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पिकअप चालक की तलाश शुरू की है।
कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरपुर निवासी सलीम का बेटा गुलफाम (10) गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को वह स्कूल गया और मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान बाहर निकला था। इसी बीच गांव से गुजरे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। परिजनों व शिक्षकों ने गुलफाम को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।