फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lakhimpur Kheri won the football tournament.

Shravasti News: लखीमपुर खीरी ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता

Sun, 19 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 19 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri won the football tournament.
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में जारी अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला शनिवार को क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी व गोरखपुर के बीच खेला गया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखीमपुर के खिलाड़ियों ने लगातार तीसरा मुकाबला 7-1 से जीतकर पांच मैचों की शृंखला का खिताब अपने नाम कर लिया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने खिलाड़ियाें को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया। लखीमपुर खीरी की टीम शुरू से ही गोरखपुर पर भारी रही। लखीमपुर की ओर से बेनेट तारो ने पांच गोल दाग कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। लखीमपुर की ओर से कुल सात गोल दागे गए, गोरखपुर के खिलाड़ी सिर्फ एक गोल ही कर सके।
विज्ञापन


पूरी प्रतियोगिता के दौरान सात गोल करके बेनेट तारो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। गुलज़ार अली ने फाइनल में दो गोल कर टीम की ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। ये शारीरिक दक्षता को भी बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed