{"_id":"5f7606e78ebc3e9b9c28dfae","slug":"inquire-home-isolate-patients-daily-srawasti-news-lko543027654","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेट मरीजों का प्रतिदिन पूछें हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेट मरीजों का प्रतिदिन पूछें हाल
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, हालांकि कि स्वस्थ होने वालों की संख्या कम नहीं है। इसके बावजूद बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अभी और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित विभागीय अधिकारी व उनके मातहत पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए संबंधित अधिकारी इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए और एहतियात बरतें। होम आइसोलेट मरीजों को प्रतिदिन कंट्रोल रूम से फोन कर उनका हाल जानें।
यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव को निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को प्रतिदिन कंट्रोल रूम से फोन कर उनका हाल जाना जाए। साथ ही उनका डाटा अपडेट किया जाए।
सैंपलिंग के दौरान जिले के ऐसे व्यक्ति जो पूर्व से ही किसी बीमारी से ग्रस्त है और कोरोना संक्रमित पाए जाते है उन्हें संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक प्रत्येक दशा में लेवल वन अस्पताल भंगहा भेजना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, मास्क, सैनिटाइजर, एंटीजेन किट की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमित व्यक्ति निकले है, उनकी सूची बनाकर उन क्षेत्रों में शत प्रतिशत सैंपलिंग कराने के लिए सीएमओ को टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने व उसकी निगरानी का निर्देश भी दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ किरन, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।