फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Former MLA took out the balcony on the land of the power substation, notice issued

विद्युत उपकेंद्र की जमीन पर पूर्व विधायक ने निकाला छज्जा, नोटिस जारी

Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Former MLA took out the balcony on the land of the power substation, notice issued
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा की जमीन पर पूर्व विधायक ने गेट लगाकर कब्जा कर लिया है। साथ ही उनके द्वारा भवन का छज्जा भी उपकेंद्र के अंदर की तरफ निकाल लिया है। इसके लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत ने उन्हें नोटिस जारी करने के साथ ही एडीएम को पत्र भेज कर भूमि की पैमाईश कराने की मांग की है। जिससे चारों तरफ बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

भिनगा के पूर्व विधायक व अधिवक्ता मोहम्मद असलम रायनी द्वारा विद्युत उपकेंद्र भिनगा के दक्षिण तरफ भवन का निर्माण कराया गया है। जिसका छज्जा विद्युत उपकेंद्र की तरफ निकाला गया है। इतना ही नहीं पूर्व विधायक द्वारा एक बड़ा गेट भी अवैध रूप से विद्युत उपकेंद्र के अंदर की ओर लगाया गया है। जिस पर आपत्ति जताते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उनके द्वारा विद्युत उपकेंद्र की तरफ निकाला गया छज्जा व लगाया गया गेट गलत है। विधायक से तत्काल छज्जा तोड़वाने व गेट को बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत ने अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र को पत्र भेजकर विद्युत उपकेंद्र परिसर भूमि की पैमाईश कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा परिसर में ही अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड का कार्यालय संचालित हो रहा है कार्यालय परिसर के चारों ओर भूमि खाली है। भूमि के चारों ओर भू स्वामियों द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है। जिससे परिसर की बाउंड्रीवाल न होने के कारण विभागीय भूमि पर कब्जा होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बाउंड्रीवाल न होने के कारण बाहरी व्यक्तियों व आवारा पशुओं का आना जाना बना रहता है। जिससे कभी भी कोई विद्युत दुर्घटना घटित हो सकती है। ऐसे में अधिशाषी अभियंता विद्युत ने पावर हाउस भिनगा के लिए आवंटित भूमि की पैमाईश के लिए संबंधित अधिकरी को अपने स्तर से निर्देशित करने की मांग की है। जिससे परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed