{"_id":"5fa424fc8ebc3eefbb076c81","slug":"five-dengue-patients-found-in-bhinaga-srawasti-news-lko5487777191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा में मिले डेंगू के पांच रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा में मिले डेंगू के पांच रोगी
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक भिनगा में डेंगू से पीड़ित पांच रोगी मिल चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग ने भिनगा नगर के चार मरीजों की पुष्टि की है। वहीं एक मरीज का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है। उधर 200 से अधिक मरीज प्लेटलेट्स कम होने के कारण लखनऊ सहित अन्य जिलों के निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं। डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमे ने हाई अलर्ट घोषित किया है।
कोविड 19 के बाद अब तराई क्षेत्र में लोगों पर डेंगू का कहर बरप रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भिनगा नगर के चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। यह मरीज प्लेटलेट्स घटने व बुखार के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आए थे। यहां जांच के दौरान उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें भिनगा के पुरानी बाजार स्थित व्यास भवन निवासी तीन व नगर के ही मोहल्ला सत्ती चौरा निवासी एक मरीज शामिल हैं।
जिनका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं नगर के ही मोहल्ला रजा नगर निवासी एक महिला का निजी चिकित्सक के यहां डेंगू का इलाज कराया जा रहा है। उधर प्लेटलेट्स घटने व बुखार के कारण सिरसिया, भिनगा व इकौना क्षेत्र के 200 से अधिक मरीज बहराइच व लखनऊ के सरकारी व निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
इकौना के ही सात मरीजों का इलाज लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। तराई क्षेत्र में डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य महकमे ने जिले में हाई अलर्ट घोषित कर एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें डेंगू के लक्षण, बचाव के तरीके बताए गए हैं।
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार आना, सिर में आगे की ओर तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द और तेज होना, मांसपेशियों, बदन व जोड़ों में दर्द, स्वाद का पता न चलना, भूख न लगना, छाती और ऊपरी अंगों पर खसरे जैसे दाने, चक्कर आना, जी घबराना व उल्टी आना डेंगू के लक्षण हैं।
इस प्रकार करें बचाव
घर के आसपास पानी जमा न होने दें। घर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। बच्चों व बुजुर्गों सहित सामान्य लोगों को ऐसा कपड़ा पहनना चाहिए, जिसमें शरीर पूरी तरह से ढका हो। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर भगाने वाली दवाओं आदि का प्रयोग करें, पीने का पानी ढक कर रखें। रोगी को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं।
बाक्स में -
भिनगा में नगर पालिका के ईओ को फॉगिंग कराने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के कर्मचारियों का संयुक्त दल बनाकर एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों के आसपास पचास घरों में रह रहे लोगों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ