फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM started cutting paddy with sickle in Shravasti who arrived to know reality of crop insurance watch video

UP News: ...जब हसिया लेकर धान काटने लगे डीएम, लोग बोले- अधिकारी हो तो ऐसा; फसल बीमा की हकीकत जानने पहुंचे थे

Tue, 29 Oct 2024 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 05:46 PM IST
सार

फसल बीमा की हकीकत जानने पहुंचे डीएम हसिया लेकर धान काटने लगे। उन्होंने किसानों से बात करके उनकी फसल के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
DM started cutting paddy with sickle in Shravasti who arrived to know reality of crop insurance watch video
...जब हसिया लेकर धान काटने लगे डीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में मंगलवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां डीएम भ्रमण और किसानों की समस्याएं जानने के लिए गांव की तरफ पहुंचे थे। यहां धान काट रहे किसानों से रुककर बात करने लगे। इस दौरान वह भी हसिया लेकर ने खेत पर बैठछ गए। इशके बाद धान काटने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। 

विज्ञापन


दरअसल, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, हरिहरपुररानी क्षेत्र के कोडरी गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसानों से बात करके फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा। किसानों ने कहा कि इस बार फसल ज्यादा अच्छी नहीं है। इस पर डीएम ने खेत का कुछ हिस्सा अपने सामने कटवाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मर गईं संवेदनाएं: सीएचसी से बेटा बाइक पर ले गया मां की लाश, अधीक्षक ने कहा- अस्पताल में शव के लिए नहीं है वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह धान पैदावार का किया आंकलन

इसके बाद उसकी कुटाई करके उत्पादन का अनुमान लगाया। किसान विमला तिवारी के खेत में 0.2945 हेक्टेयर क्षेत्रफल में क्राप कटिंग की गई। इस पर 32.07 किलोग्राम धान निकला। जो मानक के तहत पाया गया। ऐसे में प्रति हेक्टेयर में 74.04 कुंतल धान पैदावार का आंकलन किया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: सुबह बाग में घेरा... फिर मंशाराम अवस्थी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाने आए चाचा को भी किया लहूलुहान

अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरान डीएम ने किसानों से सरकारी धान क्रय केंद्र पर जाकर धान बेचने की अपील की। ताकि उन्हें उनके उत्पादकता का सही मूल्य मिल सके। इस मौके पर एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र वर्मा, लेखपाल मनीष कुमार आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed