फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man stabbed to death in road dispute In Gonda his uncle left bleeding who came to rescue him

UP News: सुबह बाग में घेरा... फिर मंशाराम अवस्थी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाने आए चाचा को भी किया लहूलुहान

Tue, 29 Oct 2024 12:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

गोंडा में रास्ते के विवाद में सुबह-सुबह युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बचाने आए चाचा को भी लहूलुहान कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
young man stabbed to death in road dispute In Gonda his uncle left bleeding who came to rescue him
मंशाराम की फाइल फोटो, बिलखते परिजन...जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। बचाने आए चाचा पर भी हमला करके लहूलुहान कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया निदानपुरवा गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गांव निवासी नंदलाल अवस्थी और गांव के एक दलित परिवार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह करीब 9 बजे नंदलाल का बेटा मंशाराम अवस्थी (26) गांव के पास स्थित बाग की ओर गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रन फॉर यूनिटी: सीएम योगी ने कहा- भारत की अखंडता के सूत्रधार थे पटेल, दिलाई एकता और सुरक्षा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

बाग में घेरकर मारा

यहां पर आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव के दौड़े उसके चाचा बबलू अवस्थी पर भी हमला बोल दिया। आरोपियों के परिजन ने मिलकर मंशाराम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बबलू पर भी चाकू से हमला किया। उसे भी लहूलुहान कर दिया है। 

घटना के बाद परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय और करनैलगंज सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह, कोतवाल श्रीधर पाठक पुलिसटीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव पर रामनगरी में रात बिताएंगे सीएम योगी; नव्य मंदिर में बेहद खास होगा उत्सव

चाचा की हालत नाजुक

पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करनैलगंज भेजा। यहां डॉक्टरों बबलू (28) पुत्र पुत्तन अवस्थी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed