{"_id":"67208098c095606b9406c71b","slug":"son-took-his-mother-dead-body-from-chc-on-bike-in-sitapur-superintendent-said-hospital-does-not-have-vehicle-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मर गईं संवेदनाएं: सीएचसी से बेटा बाइक पर ले गया मां की लाश, अधीक्षक ने कहा- अस्पताल में शव के लिए नहीं है वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर गईं संवेदनाएं: सीएचसी से बेटा बाइक पर ले गया मां की लाश, अधीक्षक ने कहा- अस्पताल में शव के लिए नहीं है वाहन
Tue, 29 Oct 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:58 AM IST
सार
सीतापुर में बेटा सीएचसी पर मां की मौत के बाद उसकी लाश बाइक पर लादकर ले गया। अधीक्षक ने कहा था कि अस्पताल में शव के लिए वाहन नहीं है। लोगों ने मरती हुईं संवेदनाओं को सड़क पर देखा और तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
सीएचसी से बेटा बाइक पर ले गया मां की लाश
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सीएचसी में मां की मौत के बाद युवक अपनी मां की लाश को बाइक पर लादकर घर ले गया। अस्पताल में शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं था। किसी ने युवक को बाइक से शव ले जाते देखा तो फोटो खींच ली। फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो कुछ ही देर में यह वायरल हो गया।
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र के बमभुआ गांव निवासी महदेई (65) की सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। उनके बेटे छन्नूलाल एंबुलेंस से मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेउसा लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान महदेई ने दम तोड़ दिया। छन्नूलाल ने बताया कि मां की मौत के बाद उन्होंने शव को घर ले जाने के लिए वाहन की तलाश की। काफी देर तक वाहन नहीं मिला। मजबूरी में बाइक पर ही शव लेकर चल दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- शुरू हुआ दीपोत्सव: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय सामान की खरीद करने से बचें
विज्ञापन