{"_id":"64ad9d7a945e075cd20a3734","slug":"complete-the-construction-works-in-due-time-srawasti-news-c-104-1-slko1050-389-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में करें पूरा
Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पीसीसीडी की ओर से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए मंगलवार को डीएम कृतिका शर्मा ने निर्माण कार्य स्थलों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक को सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने इस दौरान हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा में निर्माणाधीन एसएसजी, एफपीओ मार्ट व खैरी कला में नवनिर्मित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र सहित जनसेवा केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान निर्माण कार्य में उजागर खामियों को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए भी कहा गया। डीएम ने बताया कि एफपीओ मार्ट के निर्माण का सीधा फायदा ग्राम सभा से जुड़े लोगों को मिलेगा। खैरी कला में नवनिर्मित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र व नवनिर्मित जनसेवा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने नवनिर्मित भवन के हैंडओवर की कार्यवाही को शीघ्र पूरा कराने के लिए परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव, कार्यदाई संस्था के महाप्रबंधक रितेश सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।