फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A child dies after being crushed by a tractor-trolley loaded with bricks.

Shravasti News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 19 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A child dies after being crushed by a tractor-trolley loaded with bricks.
अंधरपुरवा गांव में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
इकौना। ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुधवार शाम इकौना-भिनगा मार्ग पर अंधारपुरवा के पास छह वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अंधारपुरवा के मजरा बीडीसीपुरवा निवासी सचिन (6) बुधवार शाम घर के पास दोस्ताें के साथ खेल रहा था। उस दौरान इकौना की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे की हालत में तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था, जिसके चलते हादसा हो गया। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed