फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   300 worshipers worshiped in Buddhist taposthali

300 उपासकों ने बौद्ध तपोस्थली में की पूजा

Thu, 29 Aug 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
300 worshipers worshiped in Buddhist taposthali
आनंद बोधि पर वर्षावास पूजा करते अनुयायी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। श्रावस्ती में चल रही विशेष वर्षावास पूजा में शामिल होने के लिए गुरुवार को श्रीलंका से तीन सौ सदस्यीय दल बौद्ध तपोस्थली पहुंचा। इसमें शामिल सदस्यों ने आनंद बोधि पर बुद्ध प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना की। इसके बाद दल के सदस्यों ने तपोस्थली के विभिन्न मूमेंटों का भ्रमण कर उसकी एतिहासिक जानकारी भी ली।
विज्ञापन

श्रीलंका से तपोस्थली पहुंचे तीन सौ बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेकर जेतवन परिसर में भ्रमण कर वर्षावास पूजा की। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा को आनंद बोधि पर रख कर श्रीलंकाई रीति रिवाज से विशेष पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि जो लोग श्रावस्ती में वर्षावास पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान बुद्ध की ओर से बौद्ध धर्म के प्रचार के बाद बड़े-बड़े राजा महाराजा भी उनके शिष्य बनने लगे। भिक्षुओं की संख्या बहुत बढ़ने पर बौद्ध संघ की स्थापना की गई। भगवान बुद्ध ने बहुजन हिताय व लोककल्याण के लिए धर्म का देश विदेश में प्रचार करने के लिए भिक्षुओं को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट अशोक ने भी विदेशों में बौद्ध धर्म के प्रचार में अपनी अहम भूमिका निभाई। मौर्यकाल तक आते आते भारत से निकलकर बौद्ध धर्म चीन, जापान, कोरिया, मंगोलिया, बर्मा, थाईलैंड, हिंद चीन, श्रीलंका आदि देशों में फैल चुका था। इन देशों में बौद्ध धर्म के उपासक बहुसंख्यक है। इस मौके पर माता विद्यावती, कीर्ति सागर, सुख सागर, आनंद सागर, धर्मपाल, नाग लोक, नाग सागर, नाग ज्योति आदि उपासक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed