फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   138 couples got married and were given gifts.

Shravasti News: 138 जोड़ों का हुआ विवाह, दिए उपहार

Fri, 13 Mar 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 13 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
138 couples got married and were given gifts.
स्थित एक मैरिज हाल में वर वधू को प्रमाण पत्र देते जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ व अन्य।
हजपुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को अकबरपुुर के बरियावन बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रस्तावित 140 जोड़ों के सापेक्ष 138 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विशिष्ट अतिथि सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम तथा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के साथ शुभारंभ किया। अलग-अलग ब्लॉकों से आए जोड़ों के बायोमीट्रिक सत्यापन और उपहार मुहैया कराने के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सभी नवविवाहित दंपतियों को सरकार की ओर निर्धारित आर्थिक सहायता व उपहार सामग्री प्रदान की गई। पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिमा यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल सहित संबंधित ब्लॉक, नगर निकाय और नगर पंचायतों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed