फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga teachers of Thana Bhawan performed Surya Namaskar in the shortest time

Shamli News: थानाभवन के योगाचार्याें ने सबसे कम समय में किया सूर्य नमस्कार

Tue, 01 Jul 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 01 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Yoga teachers of Thana Bhawan performed Surya Namaskar in the shortest time
थानाभवन। हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई योग प्रतियोगिता में कस्बे के योगााचार्यों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

हरियाणा के फरीदाबाद में 29 जून को ऋषिकुल योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में थानाभवन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्नति योग सेंटर के योग छात्रों ने 508 सूर्य नमस्कार में दिए गए दो घंटों के न्यूनतम समय से बहुत कम समय में प्रतियोगिता को पूर्ण किया, जिसमें रसीदगढ़ के अभिनंदन सैनी ने 49 मिनट, माधव शर्मा ने 51, रुद्र सैनी जलालाबाद ने 52 तथा राघव व नितिन कुमार जलालाबाद ने 59 मिनट में 508 सूर्य नमस्कार कर इतिहास रचा। दूसरी प्रतियोगिता 108 सूर्य नमस्कार में 20 मिनट का समय दिया गया। थानाभवन के चिराग सैनी ने मात्र 10.4 मिनट में पूर्ण कर दिखाया।
विज्ञापन

गीतांजलि आहूजा थानाभवन लखन सैनी व जीविका सैनी जलालाबाद ने 11 मिनट, उज्ज्वल सैनी व अनन्या शर्मा जलालाबाद ने 12 मिनट में प्रतियोगिता को पूर्ण किया। वहीं बहुत ही कम प्रशिक्षण के बावजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर थानाभवन शारीरिक प्रमुख शिवम गोयल पुत्र संजीव गोयल ने मात्र 14 मिनट में प्रतियोगिता को पूर्ण कर इतिहास रचा। तीसरी प्रतियोगिता 51 सूर्य नमस्कार के लिए 5 मिनट का समय निर्धारित किया गया। 3.3 मिनट में स्पर्श सैनी थानाभवन ने प्रतियोगिता को पूर्ण कर दिखाया। गुनिका भारद्वाज थानाभवन, हर्षित कश्यप, आरव राणा हरड़ फतेहपुर ने मात्र चार मिनट में किया। 108 सूर्य नमस्कार में 12 मिनट में अवनीश कुमार जलालाबाद को गोल्ड गोल्ड मेडल मिला। सभी योग छात्रों को पदक मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed