{"_id":"6a36e14c38c892054a03f5d5","slug":"woman-recited-hanuman-chalisa-at-the-police-station-gate-shamli-news-c-26-1-sal1002-168081-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला ने थाने के गेट पर पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला ने थाने के गेट पर पढ़ी हनुमान चालीसा
Sun, 21 Jun 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
कांधला थाने के गेट पर धरना देती महिला
कांधला। रेलवे रोड से फालूदा विक्रेता की ठेली हटाए जाने से नाराज महिला ने चार वर्षीय बेटी के साथ थाने के मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध जताते हुए राम नाम लिखे पत्तों के साथ चालीसा का पाठ किया। पुलिस के आश्वासन पर महिला ने धरना समाप्त किया।
नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी सोनू रेलवे रोड पर फालूदा और आइसक्रीम की ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए उसकी ठेली हटवा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज सोनू की पत्नी पूनम अपनी चार वर्षीय बेटी को साथ लेकर देर रात कांधला थाने के मुख्य गेट पर जाकर धरने पर बैठ गई। महिला ने राम नाम लिखे पीपल के पत्तोें के साथ हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
धरने के दौरान महिला ने पुलिस कार्रवाई को परिवार की आजीविका पर चोट बताते हुए अपनी पीड़ा जताई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से बातचीत की और उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस की समझाने और आश्वासन के बाद महिला ने अपना धरना समाप्त कर दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।