फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Radhashtami: Songs of celebration for Ladli Sarkar resound.

राधाष्टमी : गूंजे लाडली सरकार के बधाई गीत

Sun, 20 Sep 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 20 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Radhashtami: Songs of celebration for Ladli Sarkar resound.
जलालाबाद में राधा अष्टमी पर यात्रा में ​शामिल श्रद्धालु। आयोजक - फोटो : 1
शामली। श्री राधाष्टमी के पावन अवसर पर कान्हा के दीवाने समिति के तत्वावधान में हलवाई हट्टा स्थित श्री सत्यनारायण शिव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधा रानी जी के वैदिक विधि-विधान से अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद बांके बिहारी जी एवं लाडली सरकार की संयुक्त महाआरती उतारी गई। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत बधाई गायन से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा। पूजन व आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मनोज मित्तल, रोबिन गर्ग, अमित मित्तल, अमित गर्ग, लव वर्मा, शिवम, हर्षित, अनमोल, बोबी, शुभ, अंकुर, पारस, आर्यन, देव आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, हनुमान नाम पर राधा रानी प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राधा रानी का पंचामृत से स्नान और भव्य शृंगार किया गया। पूजा अर्चना पंडित मोहित ने संपन्न कराई। मुख्य यजमान प्रधान सुनील द्विवेदी रहे। राधा रानी को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद महा आरती और प्रसाद वितरण किया गया। उधर जलालाबाद में श्रद्धालुओं ने राधा अष्टमी पर महारानी की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मंगलगीत गाए गए। लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed