फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People chased down and beat a BJP councilor.

Shamli News: भाजपा सभासद को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 20 Sep 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 20 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
People chased down and beat a BJP councilor.
शामली कोतवाली में सभासद का गिरेबान पकड़े महिला। स्रोत वीडियोग्रेब
शामली। नगरपालिका परिषद के वार्ड 16 के सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय और वार्ड के लोगों के बीच नाला निर्माण रुकवाने पर विवाद हो गया। नगरपालिका में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। वहां से निकले सभासद को लोगों ने सड़क पर पकड़ते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और महिला सभासद का गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने सभासद को छुड़ाया। लोगों का आरोप है कि सभासद ने महिलाओं को अपशब्द कहे जबकि वार्ड सभासद का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने लोगों को उकसाकर उसपर जानलेवा हमला कराया है। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कौशांबी विहार वार्ड 16 में लगभग दो वर्ष से नाला निर्माण न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगरपालिका ने अब नाला व सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृत किया है। शुक्रवार रात को ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू करने गए थे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सभासद अनिल उपाध्याय ने यह कहकर काम रुकवा दिया कि जिस तरह से नाला निर्माण किया जा रहा है, उससे पीछे की तरफ गली में पानी भरने की समस्या होगी, जिससे लोगों को परेशानी होगी। ठेकेदारों ने शनिवार को पालिका अधिकारियों से इस मामले में वार्ता करने का समय रखा।
विज्ञापन

शनिवार को वार्ड के महिला व पुरुष और वार्ड सभासद पालिका पहुंचे। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की मौजूदगी में उनके कक्ष में लोगों और वार्ड सभासद में कहासुनी के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मारपीट की नौबत आने पर सभासद अनिल उपाध्याय वहां से निकले तो महिला व पुरुषों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। वे किसी तरह से जान बचाकर कोतवाली की तरफ भागे तो लोगों ने उन्हें कोतवाली के पास ही फिर से पकड़ते हुए पीटा। इसके बाद महिला उनके गिरेबान को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली में पुलिस ने सभासद को छुड़ाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दी गई तहरीर
इस मामले में वार्ड के नागरिकों की तहरीर में आरोप लगाया कि वार्ड सभासद नाला व सड़क के निर्माण में अवरोध पैदा कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर वे पालिका कार्यालय गए थे। वहां पर सभासद ने महिलाओं को अपशब्द कहे।
उधर, सभासद अनिल उपाध्याय ने तहरीर में बताया कि वे कौशांबी विहार में जल निकासी की समस्या के समाधान कराने के लिए पालिका कार्यालय गए थे। वहां ठेकेदारों से बातचीत की जा रही थी। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कराने के नीयत से उनके वार्ड के कुछ महिला व पुरुषों को बुलाया। पालिकाध्यक्ष के इरादे को भांपकर वे जान बचाने के लिए पालिका कार्यालय से बाहर निकले तो आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने लोगों को उकसाकर उनकी पिटाई कराई और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सभासद ने दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
सभासद व वार्ड के नागरिकों के बीच हुई नोकझोंक व पिटाई के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पालिका पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उधर, सभासद की सड़क पर पिटाई की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पिटाई करने और सभासद का गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जब वे दोपहर को पालिका में अपने कार्यालय में पहुंचे तो उससे पहले ही कौशांबी विहार के नागरिकों और सभासद अनिल उपाध्याय के बीच कहासुनी हो रही थी। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करने की कोशिश की। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व रिकॉर्डिंग से सच्चाई का पता चल जाएगा। - अरविंद संगल, अध्यक्ष, नगरपालिका शामली

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed