फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make sure to brush your teeth before going to bed at night.

Shamli News: रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें

Sun, 20 Sep 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 20 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Make sure to brush your teeth before going to bed at night.
हेलो डाॅक्टर: डॉ. अंसार अहमद।
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोगों को घर बैठे फोन पर दांतों संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया। इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंसार अहमद शामली कार्यालय में दोपहर 12 से एक बजे तक मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने फोन पर लोगों की दांत संबंधी समस्याओं को सुनकर परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि दांतों की सुरक्षा के लिए सुबह और रात को सोने से पहले गोलाकार आकृति (राउंड सेफ) में सॉफ्ट ब्रश से नियमित दांतों की सफाई करें। ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचे। खाना खाने के बाद साफ पानी से कुल्ला जरूर करें।
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र करीब 35 वर्ष है। मेरे दांतों में कभी-कभी दुर्गंध आती है। (सोनू, कुड़ाना)
जवाब : रात में खाना खाने के बाद व सोने से पहले ब्रश से दांतों की सफाई करें। अगर फिर भी कोई समस्या रहती है जिला अस्पताल में 115 कक्ष में आकर दिखाएं।
सवाल : मेरी उम्र 65 वर्ष है। मेरे कई दांत टूट गए हैं लेकिन नीचे की तरफ से पूरी तरह नहीं निकले, क्या करें (रविंद्र कुमार, मुंडेट)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखा दे। इस तरह की स्थिति में दांतों को निकालना पड़ता है।
सवाल : मेरे मसूड़ों से खून आता है, क्या करना चाहिए। (रजा हुसैन, लखनौती)
जवाब : दांतों में पायरिया होने की समस्या है। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें। खट्टी चीजों से परहेज करें।
सवाल : दांतों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए। (दीपक कुमार, काकानगर)
जवाब : सुबह और रात में सॉफ्ट ब्रश से राउंड सेफ में दांतों की रोजाना सफाई करनी चाहिए। ज्यादा गर्म चीजें खाने या पीने से बचाव करना चाहिए।
सवाल : मेरी उम्र करीब 41 वर्ष है, ऊपर के दांत में कीड़ा लगा है। इसमें दर्द रहता है। (अनुज गोयल, शामली)
जवाब: कीड़ा लगने पर दांत निकलवाना पड़ सकता है, इसलिए अस्पताल में आकर उन्हें दिखा दे। समस्या का समाधान किया जाएगा।
सवाल : मेरे ऊपर के दांतों में दर्द रहता है। मुझे शुगर की भी समस्या है। (विनीता, शामली)
जवाब : पहले तो अपनी शुगर नियंत्रित रखें। शुगर होने से मसूड़ों में हड्डी कमजोर होती है। नमक के पानी से कुल्ले करें। इससे आराम आ जाएगा। फिर भी समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरे एक दांत में ठंडा पानी लगता है, क्या करें। (अब्दुल रहमान जिजौला, अहसान चौसाना)
जवाब : नमक के पानी में कुल्ले करना शुरू करें और सुबह व रात में नियमित रूप से ब्रश करें।
सवाल : मेरे दांत में दर्द रहता है, शायद इसमें कीड़ा लग सकता है। (बुसरा, शामली, गौरव तायल थानाभवन)
जवाब : दांत की आरसीटी करानी पड़ सकती है। जिला अस्पताल में आकर दिखा दे।
सवाल : मैने पहले दांत लगवाया था। इसमें अभी भी दर्द रहता है। (अमित कुमार, काकानगर)
जवाब : इसके लिए एक्सरे करना पड़ेगा, इसके बाद सही पता चलने पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
सवाल : मेरे दांत में कभी-कभी दर्द होता है, क्या करना चाहिए।(प्रवीण कुमार, रसीदगढ़)
जवाब : दांतों की राउंड सेफ में गोलाई में सॉफ्ट ब्रश नियमित रूप से करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed