{"_id":"673f8b6273649ebe69096ad4","slug":"when-the-theft-was-not-revealed-bku-staged-a-protest-in-the-police-station-shamli-news-c-26-1-sal1001-132126-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चोरी का खुलासा ना होने पर भाकियू ने कोतवाली में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चोरी का खुलासा ना होने पर भाकियू ने कोतवाली में दिया धरना
Fri, 22 Nov 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारियों से बात करते एसडीएम व सीओ-संवाद
कैराना। पंजीठ व झाड़खेड़ी में हुई चोरियों के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित व ग्रामीणों ने कोतवाली में धरना दिया और हंगामा किया। एसडीएम व सीओ के द्वारा घटना के खुलासे के लिए 10 दिन का समय मांगा गया। जिस पर भाकियू पदाधिकारियों ने ढाई घंटे बाद बाद धरना समाप्त कर दिया।
नौ नवंबर की रात गांव पंजीठ में नकली सिंह सैनी के आश्रम, किसान प्रवीण सैनी व पवन सैनी उर्फ बबलू के घरों में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने व नगदी चोरी कर ली थी। इससे पहले 10 अगस्त की रात गांव झाड़खेड़ी में अधिवक्ता अवधेश सैनी के मकान में भी बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों के सोने चांदी के गहने व एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी कर ली थी। पुलिस ने मुकदमे तो दर्ज कर लिए थे, लेकिन आज तक भी उक्त घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
चोरियों का खुलासा नहीं होने पर भाकियू ने गुरुवार को कोतवाली में धरना देने का अल्टीमेटम दे रखा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे 11 बजे भाकियू पदाधिकारी व ग्रामीण एक दर्जन ट्रैक्टर ट्राॅलियों से कोतवाली पहुंचे तथा भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ बजे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद एसडीएम स्वप्निल यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ग्रामीणों के बीच पहुंचे तथा उनसे वार्ता की। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी घटनाओं के खुलासे के लिए 10 दिन का समय मांगा। जिस पर भाकियू नेताओं ने पुलिस को 11 दिन का समय देते हुए खुलासे की मांग की। वहीं 11 दिन में खुलासा ना किए जाने पर कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों के कार्यालयों पर भी धरना देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
इस दौरान राकेश सैनी, पुष्कर सैनी, पहली सिंह सैनी, रविंद्र प्रधान, अखलाक प्रधान, सुभाष प्रधान, रमेश प्रधान, रमेश शर्मा, सुभाष सैनी, डॉ देवेन्द्र सैनी, इनाम एडवोकेट, शेर सिंह, विक्रान्त, मेहताब चौधरी, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।
पुलिस की निष्क्रियता के कारण किसानों को बनाया जा रहा निशाना
कैराना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में आए दिन लगातार चोरी व आपराधिक घटनाएं हो रही है। पुलिस पिछली घटनाओं का खुलासा करने की बजाय होने वाली नई चोरियों पर भी अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी की नियुक्ति कर उनकी निगरानी में सभी घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस पर लगाया पैसे लेकर युवक को छोड़ने का आरोप
कोतवाली में चले धरने में शामिल भाजपा कार्यकर्ता अनिल चौहान ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक युवक व स्कूटी को पकड़ने के मामले में कोतवाली प्रभारी को फोन किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया था कि उक्त युवक एक चोर है। आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ देर बाद ही 2000 लेकर उक्त युवक व स्कूटी को छोड़ दिया।
सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया
कैराना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने राजेश प्रधान बुच्चाखेडी, गय्यूर हसन गंदराऊ, पुष्कर सैनी पंजीठ, मिन्टू झाड़खेड़ी, नवाब अली कैराना, अवधेश झाड़खेड़ी, चौधरी इनाम उर्फ कालू कैराना की टीम का गठन किया जो पुलिस के संपर्क करके चोरी के खुलासे की प्रगति के बारे में जानकारी लेगी।
चोरी प्रकरण में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। संतोष कुमार, एएसपी शामली