फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaishnavi won gold medal in National Shooting Championship

Shamli News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में वैष्णवी ने जीता गोल्ड मेडल

Mon, 27 Nov 2023 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi won gold medal in National Shooting Championship
लोगों ने किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन


फोटो-
-मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित नीलबड़ रेंज में हुई 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। कक्षा-9 की छात्रा वैष्णवी ने मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित नीलबड़ रेंज में 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप जीतकर गांव के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है। वैष्ण्वी ने गोल्ड जीता है। वैष्णवी का सपना भारत के लिए खेल कर सोना लाना है। जीत की बधाई देने वालों का वैष्णवी के घर तांता लगा रहा।


वैष्णवी के पिता बिजेंद्र तोमर गांव पत्नी प्रतापपुर निवासी पिछले कुछ समय से करनाल में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित नीलबड़ रेंज में 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में वैष्णवी ने जीत दर्ज कर इंडिया के लिए खेलने का सपना पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 में वैष्णवी को पांच मैचों में से तीन मैच क्वालीफाई करने होंगे। इसके बाद वह इंटरनेशनल के लिए संयुक्त टीम में सेलेक्ट हो जाएगी। वैष्णवी ने कहा कि वह शूटिंग से भारत के लिए सोना लाना चाहती है। वैष्णवी के जीतने की खबर पर इकरा हसन ने अपने समर्थकों के साथ वैष्णवी के घर पहुंचकर बधाई दी। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वैष्णवी की माता नीलम राठी, पिता बिजेंद्र तोमर वैष्णवी की लगन और मेहनत, इस जीत से उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वह करनाल के आरएस पब्लिक स्कूल में नौवीं क्लास की छात्रा हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने गत दिवस वैष्णवी के सम्मान में कार्यक्रम रख वैष्णवी को बतौर मुख्य अतिथि बनाकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed