फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Highway widening and traffic jams are the main issues.

Shamli News: हाईवे चौड़ीकरण और जाम के मुद्दे छाए

Sat, 19 Sep 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 19 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Highway widening and traffic jams are the main issues.
कलक्ट्रेट में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद उद्यमी और अन्य। सूचना विभाग
शामली। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत से कैराना बाईपास तक डिवाइडर युक्त चौड़ीकरण कराने, औद्योगिक विकास के लिए पांच करोड़ 10 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कराने और ई-रिक्शों के जाम से निजात दिलाने के मुद्दे छाए रहे। मुजफ्फरनगर के उद्यमियों ने उद्योगों के मानचित्र स्वीकृत नहीं होने और सहारनपुर के उद्यमियों ने सड़क निर्माण की समस्या उठाई। औद्योगिक इकाइयों पर बकाया धनराशि दर्शाए जाने से बैंक ऋण नहीं मिलने की समस्या भी रखी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के उद्यमियों ने अपने-अपने जनपदों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शामली के उद्यमियों ने शामली शुगर मिल की चिमनी से निकलने वाली छाई और एनसीआर के नियमों से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित प्लॉट और शेड पर बकाया धनराशि दर्शाए जाने का मामला रखा। उन्होंने बताया कि पूरा भुगतान करने के बावजूद बकाया प्रदर्शित होने और नो-ड्यूज प्रमाणपत्र नहीं मिलने से बैंक ऋण लेने में परेशानी हो रही है। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक बंसल ने औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए शासन स्तर पर लंबित पांच करोड़ एक लाख 90 हजार रुपये की धनराशि का मामला उठाया। इस पर संबंधित अधिकारियों को शासन को रिमाइंडर भेजने के निर्देश दिए गए। करीब 200 मीटर क्षतिग्रस्त सीसी रोड की मरम्मत कराने को भी कहा गया। प्लेटिनम एड के सामने नाले की पुलिया का स्लैब टूटने के मामले में सिंचाई विभाग ने बताया कि पुनर्निर्माण का एस्टीमेट भेजा जा चुका है।
आईआईए के चेयरमैन विशाल ने औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना का मुद्दा उठाया। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को उपयुक्त भूमि के लिए संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर के उद्यमी राजेश ने उद्योगों के मानचित्र स्वीकृत नहीं होने की समस्या रखी। सहारनपुर के वरुण अग्रवाल ने राधा स्वामी सत्संग भवन के मुख्य मार्ग से पिलखनी तक सड़क निर्माण कराने की मांग रखी।

औद्योगिक आस्थान शामली से होकर गुजर रही पुरानी 33 केवी विद्युत लाइन, जिसका लंबे समय से उपयोग नहीं हो रहा है, को डिस्मेंटल कराने के संबंध में भी विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर से राजेश जैन, जगमोहन गोयल, मयंक मित्तल, देवराज सिंह, सहारनपुर से वरुण अग्रवाल, राजकमल अग्रवाल, मुकेश शर्मा, शामली से अनुज गर्ग, अशोक बंसल, आलोक जैन, आशीष जैन, अनुज गर्ग, अमित, आशीष अग्रवाल, निर्मल जैन, अभिनव बंसल, भारत मित्तल, विशाल गुप्ता, अखिल तायल के अलावा डीएम शामली आलोक यादव, सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल, सहारनपुर संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, शामली की उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed