फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar in protest against increasing the electrical load and installing meters on tube wells

विद्युत लोड बढ़ाने व नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में हंगामा

Thu, 20 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar in protest against increasing the electrical load and installing meters on tube wells
शामली विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में मौजूद सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व अन्य अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विद्युत लोड बढ़ाने व नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में हंगामा
विज्ञापन

शामली। किसान दिवस में बिजली, गन्ना, सड़कें, प्रदूषण, ओवरलोड वाहन से सड़क टूटने आदि मुद्दे उठाए गए। विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने के अनुरोध को किसानों ने ठुकरा दिया। किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाने और लोड बढ़ाने का विरोध करते हुए हंगामा किया।
विकास भवन के सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में विद्युत संबंधी समस्याओं पर अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह ने बताया कि यमुना खादर क्षेत्र में लोड कम करने की मांग की गई थी। किसानों की शिकायत पर लोड कम किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता के इतना कहते ही भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान भड़क गए। उन्होंने कहा कि निगम के अफसरों की ओर से किसानों की सहमति के बिना लोड बढ़ाया गया है। खाटियान ने कहा कि विद्युत निगम अब बिना चेकिंग के लोड कम करने की बात कर रहे हैं। चेकिंग के बाद लोड क्यों नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन

किसानों ने तर्क देते हुए कहा कि पहले 300-350 रुपये बिजली का बिल आता था। अब एक हजार से ज्यादा बिल आता है। किसानों के विरोध के चलते अधीक्षण अभियंता ने किसानों का लोड कम करने आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से नलकूपों पर मीटर लगवाने का अनुरोध किया गया। जिसका किसानों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। हंगामा कर रहे किसान यूनियन नेता सवित मलिक, कुलदीप पंवार सीडीओ शंभूनाथ तिवारी के समझाने पर भी नहीं माने। सीडीओ ने तर्क दिया कि बिजली बिल वसूली कम है। लाइन लॉस ज्यादा है। इसीलिए नलकूपों पर मीटर लगने से फिक्स बिल आएगा। आखिर तक किसानों ने नलकूप पर मीटर लगाने का विरोध करते हुए सहमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवित मलिक ने कहा कि कैराना क्षेत्र में मीट प्लांट और टायर जलाकर प्रदूषण फैला रही है। फैक्टरियों का प्रदूषित पानी जमीन में बोरिंग करके डाला जा रहा है। इसी प्रकार कोल्हुओं में पुराने टायर प्रयोग किए जा रहे हैं। आसपास के लोग बीमार हो रहे हैं। ओवरलोड वाहनों से टूट रही सड़कों का मुद्दा उठाया।

सीडीओ ने कहा कि यमुना और सहायक नदियां कृष्णा नदी में सहारनपुर-शामली जिले की औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषित पानी रात में डाला जा रहा है। इसे लेकर मंडलायुक्त प्रदूषण विभाग के अफसरों के सामने नाराजगी प्रकट कर चुके हैं। भाकियू अराजनैतिक गठवाला खाप के प्रवक्ता शीशपाल सिंह ने शामली से गोहरपुर तक बस चलाने, कुरमाली बिजलीघर की मशीन बदलवाने और खेल मैदान की मांग की। काबड़ौत-कुड़ाना, शामली में रात्रिकालीन कोचिंग चलाने की मांग रखी। किसानों ने ओवरलोड वाहनों का चालान करने को लेकर एआरटीओ रोहित राजपूत की जमकर खिंचाई की। राजन जावला और सुनील पंवार ने सिंचाई विभाग की समस्याओं से अवगत कराया। भैंसवाल के शोकेंद्र सिंह ने रजबहे के पुल की समस्या रखी। किसान दिवस में राजवीर मुंडेट, किसान संगठनों के तमाम नेता व उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव, गन्ना, लोक निर्माण, सिंचाई विभाग के अफसर मौजूद रहे।

शामली विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में अपनी समस्या रखते किसान।

शामली विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में अपनी समस्या रखते किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली विकास भवन में आयोजित  किसान दिवस में गन्ना भुगतान के बारे में मिल के गन्ना महाप्रबंधक सुशील

शामली विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में गन्ना भुगतान के बारे में मिल के गन्ना महाप्रबंधक सुशील- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed