{"_id":"6ad2562cce580651f20e52d0","slug":"up-woman-found-murdered-in-a-field-in-shamli-her-mouth-was-bound-with-a-piece-of-cloth-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में खेत पर गई महिला की हत्या, कपड़े से बंधा था मुंह, रस्सी से बंधे थे दोनों पैर; जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में खेत पर गई महिला की हत्या, कपड़े से बंधा था मुंह, रस्सी से बंधे थे दोनों पैर; जेवर लूटे
Fri, 16 Oct 2026 10:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:22 PM IST
सार
Shamli News: सब्जी की खेती करके परिवार चलाने वाली बुजुर्ग महिला सोहनबीरी खेत पर गई थीं। वहीं पर उनका शव पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि जेवर लूटकर चुन्नी से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में खेत पर गई 70 वर्षीय महिला सोहनबीरी की हत्या कर दी। उनका शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों ने महिला की जेवर लूटने के बाद चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव असदपुर जिड़ाना निवासी सोहनबीरी शुक्रवार शाम करीब तीन बजे गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गई थीं। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। देर शाम तलाश के दौरान खेत से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। महिला का मुंह कपड़े से और दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। महिला का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतका के पौत्र अनिल ने बताया कि उनकी दादी की हत्या कर उनके कानों के कुंडल और गले का पैंडेंट लूट लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
परिवार की जीविका चलाने के लिए करती थीं सब्जी की खेती
सोहनवीरी ठेके पर जमीन लेकर सब्जियां उगाने का काम करती थीं और इसी से अपने परिवार की जीविका चला रही थीं। उनके दो बेटे थे। बड़े बेटे की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बड़े बेटे कल्लू के दो बेटे अजय और शिवा हैं। वहीं, दूसरे बेटे सुदेश के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। सोहनवीरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी देखें...
कोमल हत्याकांड: बहन की हत्या करके थाने पहुंचा आशीष, बोला- गांव के लड़के से था चक्कर, इसलिए गला दबाकर मार दिया
सोहनवीरी ठेके पर जमीन लेकर सब्जियां उगाने का काम करती थीं और इसी से अपने परिवार की जीविका चला रही थीं। उनके दो बेटे थे। बड़े बेटे की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बड़े बेटे कल्लू के दो बेटे अजय और शिवा हैं। वहीं, दूसरे बेटे सुदेश के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। सोहनवीरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी देखें...
कोमल हत्याकांड: बहन की हत्या करके थाने पहुंचा आशीष, बोला- गांव के लड़के से था चक्कर, इसलिए गला दबाकर मार दिया